


समुद्री सेवाएं
आगमन पर :
कोचिन में पहुंचनेवाले सभी जहाज़ वीएचएस चैनल 15 / 16 पर कोचिन पोर्ट नियंत्रण से संपर्क करना है और पाइलट बोर्डिग /लंगरगाही पर अनुदेश स्वीकार करके अपना ई.टी.ए. रिपोर्ट करना है । कोचिन पोर्ट नियंत्रण रडार/ए.आई .एस . आधारित वी.टी.एम.एस. से सुसज्जित है और फेयरवे बॉय की ओर जलयानों का आगमन मॉनिटर कर रहा है । खुला लंगरगाही फेयरवे बॉया के सामीप्य में पाइलटों द्वारा जहाजों का बो किया जाता है ( गहन गहराईवाले जहाज - फेयरवे बॉय के करीब 0.5 नोटिकल मील पश्चिम ) पाइलट लाडर जलरेखा के ऊपर 1.5 मीटर ली साइड पर रिग किया जाना है । पाइलटों द्वारा एफ़आरपी पाइलट बोट/सफ़ेद सूपर स्ट्रक्चर/पार्श्व में '' पाइलटस '' मार्क किए गए लाल आवरण से जहाज पर चढ़ता है ।
पोर्ट चैनल :
हार्बर में प्रवेश 1 से 10 तक की संख्या में 5 सेट बॉय से मार्क किए गए 10000 मी. लंबे और 200 मी. चौडे 13.5 मी। गहरे बाहरी अप्रोच चैनल द्वारा है । बाहरी अप्रोच चैनल में 200 मी. टाका चौड़ाई 10000 मी. से 16500 मी. तक लंबाई और 12.5 मी. से 14.5 मी. तक गहराई की है । बॉय की संख्या 10 से 16 तक वर्द्धित की ।
भीतरी हार्बर दो नौचालन चैनलों में विभाजित किए हैं- 2800 मी. लंबे और 300-500 मी. चौडे 9.75 से 12.5 मी. तक गहरे एरणाकुलम चैनल और 2200 मी. लंबे और 180-250 मी. चौडे 9.75 मी. गहरे मट्टांचेरी चैनल के लिए क्यू 1 से क्यू 4 तक के बर्थ उत्तरी और दक्षिणी कोयला बर्थ और बीटीपी है । एरणाकुलम चैनल के लिए क्यू 5 से क्यू 19 तक के बर्थ उत्तरी और दक्षिणी टैन्कर बर्थ और कोचिन ऑयल टर्मिनल है ।
टग:
कोचिन में निम्न टग उपलब्ध है । पाइलट की आवश्यकता के अनुसार साधारण रूप से हर एक शिप्पिंग चैनल के लिए दो टगों का उपयोग किया जाता है । टग का लागत पाइलटेज प्रभार में शामिल किए गए हैं ।
| बलवान | 1995 | युग्म स्क्रू साइक्लोयडल प्रोपल्षन | 32 टन बोल्लार्ड पुल |
| बाली | 1998 | युग्म स्क्रू साइक्लोयडल प्रोपल्षन | 32 टन बोल्लार्ड पुल |
| वल्लारपाडम | 2009 | युग्म स्क्रू साइक्लोयडल प्रोपल्षन | 45 टन बोल्लार्ड पुल |
| वाइपिन | 2009 | युग्म स्क्रू साइक्लोयडल प्रोपल्षन | 45 टन बोल्लार्ड पुल |
| टग राजवीर | 2010 एएसडी | 50 टन बोल्लार्ड पुल |
| ओशियन सिंफनी | 2005 एएसडी | 50 टन बोल्लार्ड पुल |
मूरिंग लांच:
टैन्कर, कोयला और उर्वरक ( क्यू 10 ) बर्थों के मूरिंग लाइसेंस पास करने के लिए 4 मूरिंग लांच उपलब्ध है । अन्य बर्थों में उत्प्रेक्षण लाइनों द्वारा ये लाइन्स पास किया जाता है ।
पोर्ट नियंत्रण:
वीएचएफ़ चैनल 15/16
दूरभाष + 91 484 2667105 / 2666468.
1.माल का आयात /निर्यात प्रक्रिया
आयातकर्ता /निर्यातकर्ता द्वारा कोचिन पोर्ट की ओर विभिन्न प्रकार के माल का आयात/निर्यात किया जा सकता है । विदेशी व्यापार महा निदेशक द्वारा प्रकाशित विदेशी व्यापार प्रक्रिया 2008-09 में कोचिन पोर्ट की ओर आयात/निर्यात किए जा सकनेवाले माल की ब्यौरा दी है । आगे ब्यौरा के लिए कृपया http://dgft.delhi.nic.in और www.cbec.gov.in का संदर्शन करें ।
(क) आयात दस्तावेज़
(1) सीमा शुल्क द्वारा अनुमोदित इम्पोर्ट जनरल मानिफेस्ट
(2) सीमा शुल्क गृह एजंट द्वारा फाइल किए जाने का प्रवेश बिल तथा माल प्रभार
(3) सीमा शुल्क का औट ऑफ चार्ज प्रमाण पत्र
(4) स्टीमर एजन्टों का सुपुर्दगी आदेश /माल के स्वामित्व केलिए वहन पत्र
(क) निर्यात दस्तावेज़
(1) सीमा शुल्क द्वारा अनुमोदित शिप्पिंग
(2) सीमा शुल्क द्वारा गृह एजंट का माल प्रभार
(3) विनिर्दिष्ट शिप्पिंग के लिए सीमा शुल्क किराया निर्यात आदेश
सभी दस्तावेज़ '' पोर्ट कम्यूनिटी सिस्टम '' और सीमा शुल्क '' आई सी ई जी ए टी ई '' सिस्टम द्वारा ऑनलाइन में प्रस्तुत करना है ।
2. व्यक्तिगत सामान निकासी
कोचिन पोर्ट में कंटेनरों में व्यक्तियों के बिना आनेवाले व्यक्तिगत सामान हस्तन करने की सुविधा है । कंटेनर क्यू-आर शेड में ही सीमा शुल्क कार्यालय द्वारा सामानों की परीक्षा की जाएगी । सीमाशुल्क तथा पोर्ट के पास अनिवार्य दस्तावेज़ उपभोक्ता द्वारा एक सीमा शुल्क गृह एजंट द्वारा या स्वयं प्रस्तुत करना है ।
प्रारंभिक रूप में आयातकर्ता द्वारा पोर्ट को वहन पत्र के साथ माल प्रभार और सुपुर्दगी आदेश प्रस्तुत किया जाएगा । सीमा शुल्क परीक्षा के लिए पोर्ट से आंकना टिकट दिया जाएगा । सीमा शुल्क निकासी के बाद सामानों की सुपुर्दगी के लिए आयातकर्ता द्वारा सामान घोषणा में स्टांप किए गए सीमा शुल्क औट ऑफ चार्ज प्रस्तुत किया जाएगा ।
3.कंटेनर फ्राइट सिस्टम ( सी एफ़ एस )- सुविधाएं एवं प्रचालन
कोचिन पोर्ट के लिए यंत्रीकृत स्टफिंग एवं डीस्टफिंग सेवा सहित एक सुसज्जित कंटेनर फ्राइट स्टेशन है । इसके लिए 10000 स्क्व . मी. बंध जगह तथा 20000 स्क्व . मी. खुला जगह है । सीएफ़एस में एलसीएल एवं एफ़सीएल माल के स्टफिंग एवं डीस्टफिंग के लिए सुविधा है । सभी हफ्ते दिनों में पूर्वाह्न 6 बजे से अपराहन 10 बजे तक सीएफ़एस का प्रचालन है । ऑन-वील स्टफिंग उपलब्ध है । सीएफ़एस के आसपास रो-रो जेट्टी स्थित है । सीआईएसएफ़ द्वारा सुरक्षा उपलब्ध की है । थापी की सुविधाएं भी उपलब्ध है ।
4. लो-लो /रो-रो टर्मिनल
विललिंगडन आईलन्ड और आईसीटीटी वललारपाडम के बीच में कंटेनरों के परिवहन के लिए कोचीन पोर्ट ने एक लो-लो /रो-रो टर्मिनल तैयार किया है । ईसा सुविधा से पोर्ट सीएफ़एस से कंटेनर आईसीटीटी की ओर सुगम रूप से बहुत कम लागत पर ला सकता है ।
5.वार्फ सूचना सेंटर
समुद्रीय नियंत्रण, एरणाकुलम वार्फ और मट्टांचेरी वार्फ में पूर्ण समय का शिप्पिंग नियंत्रण कक्षाएं प्रवृत्त है । जलयान चलन और माल प्रचालन से संबंधित किसी भी सूचना इन नियंत्रण कक्षाओं से उपभोक्ताओं को मिलेगी । संपर्क संख्या निम्न लिखित है
(1) एरणाकुलम वार्फ नियंत्रण कक्ष- 0484-2666207
(2) मट्टांचेरी वार्फ नियंत्रण कक्ष-0484-2666162
(3) पोर्ट नियंत्रण कार्यालय – 0484 2667105
पोर्ट में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं
1. पोर्ट अस्पताल
2. नर्सिंग स्कूल:
बेह्त्तरीन नर्सिंग परिपालन के उच्च स्तर की शिक्षा प्रावधान करने के लक्ष्य के साथ प्रारंभ की । नर्सिंग स्कूल में हर एक वर्ष 20 छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है ।
3. पोर्ट स्वास्थ्य कार्यालय
सामान्य उपयोगी सेवाएं
नौका सेवाएं
कोचिन पोर्ट को लक्षद्वीप में कई द्वीपों में नियमित नौका सेवाएं हैं । लक्षद्वीप प्रशासन एवं लक्षद्वीप विकास निगम समुद्र यात्राओं का चार्टरिंग तथा यात्रियों को टिकट जारी करते हैं । आजकल कोचिन तथा लक्षद्वीप के बीच में पांच जहाज आते- जाते हैं । इन समुद्र यात्राओं के लिए लक्षद्वीप में पैकेज पर्यटन सुलभ करने की सुविधा है । लक्षद्वीप संघ क्षेत्र प्रशासन के खेलकूद प्रभाग द्वारा इन पर्यटन पाकेजों की तैयारी की गई है । विशद विवरण के लिए,www.lakshadweeptourism.com का संदर्शन कीजिए ।
अग्नि शमन सेवाएं
अग्नि निवारण , सुरक्षा एवं उन्मूलन क्रियाकलाप, खतरनाक कार्गो का सुरक्षापूर्वक हस्तन, बंकरिंग प्रचालन गर्मी काम अनुमति के उत्तरदायित्व हैं । आपातकालीन के दौरान विनती पर नगर अग्नि ब्रिगेड तथा दूसरे आसपास संगठनों को सहायता प्रदान करती है । प्रवाहित अग्नि शमन के लिए विशेष प्रशिक्षित क्रू भी है । प्रदूषण नियंत्रण प्रचालन में प्रशिक्षित है । हाई वोलियम पंपिंग ,लोंगरेंज मोनिटेर्स , वेगमान अग्नि नांक डौन क्षमता के पर्याप्त स्टाक अग्नि शमन मीडिया सहित अति आधुनिक अग्नि शमन द्रुतगामी उपकरण भी हैं ।
पोर्ट स्वास्थ्य संगठन
पोर्ट में पी एच ओ (पोर्ट स्वास्थ्य संगठन) का प्रतिनिधित्व है ।
कोचिन पोर्ट ट्रस्ट के लिए विभिन्न स्थानों में 862.90 हेक्टर भूमि है अर्थात विल्लिंगडन आईलन्ड (385.824 हे), बोलगाटी (16.670 हे.), वल्लारपाडम (163. 637 हे.), पुतुवाइपिन (285.841 हे.) , एरणाकुलम (4.145 हे.),फोर्टकोच्ची(2.149 हे..),पल्लुरुत्ति (4.047 हे.) और तेवरा (0.587हे .) । समय समय पर जारी की भूमि पॉलिसी ( भारत सरकार के आधार पर पोर्ट भूमि पट्टे/ लाइसन्स में दी जाती है । कोचिन पोर्ट वेबसाइट www.cochinport.gov.in तथा पोत परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार वेबसाइट में वर्तमान भूमि पॉलिसी मार्गनिर्देश मिलेगा ।
पोत परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए भूमि पॉलिसी मार्गदर्शनों के आधार पर पोर्ट संबद्ध कार्यकलापों के लिए अधिक रूप से पट्टे में भूमि दी जाती है ।
पोर्ट क्षेत्र में भूमि एक दुर्लभ तथा महत्वपूर्ण परिसंपत्ति होने के कारण पोर्ट भूमि के पुनर्विकास के लिए तैयार किए गए भूमि उपयोग योजना के आधार पर विल्लिंगडन आईलन्ड में दक्षिणी सीमा उद्धरण क्षेत्र में एक व्यापार जिले के बारे में कोचिन पोर्ट ट्रस्ट सोच रहा है ।
भूमि उपयोग योजना के अनुसार विल्लिंगडन आईलन्ड पर पोर्ट के उत्पादन बढाने केलिए सहायक कार्यकलापों केलिए भूमि नियत किया जाता है । प्रस्तावित व्यापार जिले में एक फ्री ट्रेड वेयर हाउसिंग ज़ोन (एफ टी डब्लियु इज़ड ) का क्षेत्र एफ टी डब्लियु इज़ड के प्रक्रिया क्षेत्र केलिए 102 एकड़ सहित है ।
पट्टे पर भूमि का आबंटन
समय समय पर परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए भारत सरकार के भूमि पोलिसी मार्गदर्शनों के आधारा पर निविदाएं आमंत्रित करते हुए पोर्ट संबंधी तथा गैर-पोर्ट संबंधी कार्यकलापों के लिए पोर्ट ट्रस्ट द्वारा पट्टे पर भूमि का आबंट्न किया जाता है । साधारणतया पोर्ट ट्रस्ट बोर्ड के अनुमोदन पर 30 साल की अधिकतम अवधि के लिए पट्टे मंजूर की जाती है ।
वर्तमान भूमि पॉलिसी मार्गदर्शन के अनुसार, साधारणतया अपफ्रन्ट स्तर पर भूमि पट्टे पर दी जा सकती है । अगर, यह संभव नहीं हैं तो , महापट्टनों के लिए ( टाम्प ) टैरीफ़ प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित किए गए दरमान के अनुसार, पट्टे भाड़े की भुगतान पर वार्षिक पट्टे आधार पर यह संभव किया जा सकता है ।
लाइसेंस पर भूमि का आबंटन
सरकार की भूमि पॉलिसी मार्गदर्शनों के आधार पर माल के भंडारण के लिए 11 महीनों की अवधि के लिए लाइसेंस पर तथा टाम्प द्वारा अनुमोदित दरमान के आधार पर लाइसेन्स शुल्क की अदायगी पर अन्य कार्यकलापों के लिए कोचिन पोर्ट ट्रस्ट द्वारा खुला जगह का आबंटन किया जाता है ।
कार्यालय जगह / गोदाम जगह /दूकान कक्षा /लाइसेंस पर बंक का आबंटन
टाम्प द्वारा अधिसूचित और समय समय पर पुनरीक्षित दरमानों के आधार पर लाइसेंस शुल्क की अदायगी पर 11 महीनों की अवधि के लिए कार्यालय जगह / गोदाम जगह /दूकान कक्षा /लाइसेंस पर बंक का आबंटन कोचिन पोर्ट द्वारा किया जाता है । योग्यता के अनुसार नवीकरण पर विचार किया जाएगा ।
कार्यालय जगह /गोदाम जगह संबंधी उप-पट्टे के लिए अनुमति
पोर्ट ट्रस्ट बोर्ड द्वारा अनुमोदित दर के आधार पर उप पट्टा लेवी की अदायगी पर वार्षिक रूप से योग्यता के अनुसार कार्यालय जगह / गोदाम जगह की उप-पट्टे के लिए पणधारियों को कोचिन पोर्ट द्वारा अनुमति दी जाती है ।
विल्लिंगडन आईलन्ड में जमाखोरी उद्धरित करने के लिए अनुमति
टाम्प द्वारा अधिसूचित और समय समय पर पुनरीक्षित दरमानों के आधार पर जमाखोरी प्रभारों की अदायगी पर वार्षिक रूप से पोर्ट भूमि पर पोर्ट प्रचालनों तथा वाहनों के यातायात के लिए कोई रुकावट के बिना जमाखोर्रियों के उद्धरण के लिए कोचिन पोर्ट द्वारा अनुमति दी जाती है । योग्यता के अनुसार नवीकरण पर विचार किया जाएगा ।
कंप्यूटरीकरण
कोचिन पोर्ट ट्रस्ट ने भूमि प्रबंधन योजना कंप्यूटरीकृत किया है । बिल्लिंग तथा पट्टे किराए, लाइसेंस शुल्क और उप पट्टा लेवी का सांग्रहण एसएपी सिस्टम द्वारा किया जाता है ।
आबंटनों के लिए ऑनलाइन आवेदन
कोचिन पोर्ट ट्रस्ट वेबसाइट www.cochinport.gov.inमें ऑनलाइन आवेदन सुविधा प्राप्य है ।