


श्री.जी.के.वासन, पोत परिवहन मंत्री, भारत सरकार का संदेश
14वीं , दिसंबर 2010
मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है की कोचिन पोर्ट ने भारत के मेजर पोर्टों में पोर्ट प्रबंधन एवं प्रचालन के सभी पहलुओं को सम्मिलित कराते हुए कुल ई आर पी साधन को कार्यान्वित करने केलिए नेतृत्व लिया है । यह ध्यान देने योग्य है कि सभी कार्गो हस्तन एवं शिप्पिंग प्रचालन, रियल एस्टेट प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन,परियोजना मोनिटरिंग, वित्तीय प्रबंधन, एच आर प्रबंधन आदि ई आर पी साधन द्वारा ठीक समय पर किया जाता है । मुझे यकीन है कि इससे पोर्ट प्रबंधन के सभी पहलुओं में दक्षता, पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित किया जाएगा । इससे अंत में पोर्ट दक्षता और उत्पादकता की वृद्धि केलिए सहायक होगा और कोचिन पोर्ट द्वारा लिए गए गौरवपूर्ण नई परियोजना को पूरा करने में सहायक होगा ।
कोचिन पोर्ट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जारी प्रारंभिक और प्रयत्नों केलिए मैं आभार प्रकट करता हूं ।